लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे भाकियू के कार्यकर्ता की तबियत हुई खराब

न्यूज 22 इंडिया
रिपोर्ट-रणविजय सिंह
बाराबंकी उत्तर प्रदेश
जनपद के ब्लॉक सिद्धौर अंतर्गत भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट द्वारा भिटौरा लखन धान क्रय केंद्र पर  11 दिनों से लगातार चल रहे धरना प्रदर्शन में कड़ाके की ठंड के चलते एक कार्यकर्ता की ठंड लगने से तबीयत खराब हो गई।

जिसे इलाज के लिए सीएचसी सिद्धौर में भर्ती कराया गया।
भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट के जिला महामंत्री किसान हौसला प्रसाद वर्मा का धान क्रय केंद्र पर बगैर धान लाए ही धान की तौल करा दिया गया। इसके अलावा क्रय केंद्र पर अव्यवस्थाओं को लेकर।

धान क्रय केंद्र भिटौरा लखन पर 11 दिनों से लगातार धरना प्रदर्शन चल रहा है। गुरुवार को कड़ाके की ठंड के चलते न्योछना निवासी अरुण कुमार भाकियू कार्यकर्ता की ठंड लगने से अचानक तबीयत खराब हो गई।

जिससे वहां मौजूद अन्य कार्यकर्त्ता तत्काल सीएससी सिद्धौर लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं की मांग है जब तक केंद्र प्रभारी के खिलाफ जांच कर कार्यवाही नहीं होती तब तक धरना जारी रहेगा।

इस मौके पर राम मदन रावत कृष्ण कुमार पुत्तू लाल छोटेलाल अरुण कुमार, अजय कुमार कमल चंद मायाराम सहित भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: