खाद्य रसद राज्यमंत्री ने धान क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण

न्यूज 22 इंडिया
रिपोर्ट-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी
प्रदेश के खादय रसद राज्यमन्त्री राघवेन्द्र प्रताप उर्फ धुन्नी सिंह ने विपणन धान क्रय केन्द्र बदोसरांय का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान केन्द्र पर लापरवाही व भ्रष्टाचार की पोल खुल गयीं प्रदेश का सबसे भ्रष्टतम केन्द्र की दी संज्ञा जंहा आढतियों व विचौलियों के धान खरीद की खुली पोल

अब तक धान बेंचने वाले किसानों के दर्ज मोबाइल नम्बरों पर बात करके जानी हकीकत केन्द्र पर मौजूद किसानों ने मन्त्री को सुनाई आप बीती।

बताते चलें की प्रदेश के खादय रसद मन्त्री भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम बाबू द्विवेदी व खादय रसद विभाग अधिकारिंयो के साथ गुरूवार को दिन मे एक बजे धान क्रय केन्द्र बदोसरांय पंहुच कर किसानों की आप बीती सुनी।

क्रय केंद्र परिसर में धान लदी खडी 26 ट्रालियों व जमीन पर लगे 41 चटटो को देख खादय रसद मन्त्री ने विपणन निरीक्षक तेजभान सिंह को कडी फटकार लगाते हुये खरीद रजिस्टर टोकेन रजिस्टर आदि कब्जे मे लेकर किसानों से पूछतांछ शुरू किया तो बयान सुन मंन्त्री के पैर तले से जमीन खिसक गयी

तुरन्त आरएमओ सन्तोष द्विवेदी व जिलापूर्ति अधिकारी आदि व नायब तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह को किसानों की धान तौल व कब से खडे है क्यों धान नही तौला गया आदि जानकारिंया दर्ज करायी।

मन्त्री ने प्रेमचन्द्र अशोक कुमार अवस्थी आलोक कुमार वर्मा विजय प्रताप सिंह उस्मान साहेबदीन मो० जावेद सहित दस किसानों से दूरभाष पर वार्ता किया धान कितना बेंचा आदि जानकारी ली तो उसमे अधिकांश किसान का नम्बर अलग लगा और सही जानकारी नही दे पाए।

मन्त्री ने उन्हे फेंक विचौलिया किसान बताते हुये उनके विरूद्व एफआईआर दर्ज करवाने की बात कही है।मंन्त्री ने डिप्टी आरएमओ को भी कडी फटकार लगायी कहा यदि थोडा भी हाथ पैर हिलाये होते

तो यह दशा केन्द्र की नही होती उन्होने कहा कि इस भ्रष्ट केन्द्र के बाबत डीएम आयुक्त व प्रमुख सचिव से बात करेंगे।इस मौके पर एसडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: