किसान मेले का किया गया आयोजन

 

न्यूज 22 इंडिया डेस्क
बाराबंकी उत्तर प्रदेश
जनपद के विकास खंड सिद्धौर ब्लाक मुख्यालय पर गुरुवार को कृषि विभाग द्वारा किसान मेले का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि हैदरगढ़ विधायक बैजनाथ रावत ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगा कर लोगों को जागरूक किया गया।

गुरुवार को सिद्धौर ब्लाक मुख्यालय परिसर में किसान मेले का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि हैदरगढ़ विधायक बैजनाथ रावत ने कहा इस तरह के आयोजनों से किसानों में जागरुकता आएगी। इसके अलावा सरकार द्वारा किसानों के लिए विभिन्न लाभकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

जिसमें किसानों द्वारा अपने खेत की मिट्टी की निशुल्क जांच,निशुल्क बोरिंग के बारे में ब्लॉक में तैनात बोरिंग टेक्नीशियन संतोष कुमार से जानकारी ली कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत क्या तैयारी ब्लॉक स्तर पर की जा रही है।

जिस पर बोरिंग टेक्नीशियन द्वारा बताया गया बेसलाइन डाटा सर्वे का कार्य चल रहा है। लगभग 2 सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद किसानों को निशुल्क बोरिंग का लाभ मिलेगा।

डॉक्टर एस के सिंह संयुक्त कृषि निदेशक उत्तर प्रदेश शोध एवं मृदा सर्वेक्षण भूमि संरक्षण अधिकारी गोमती बाराबंकी ने कहा हमारे पूर्वज पहले प्राकृतिक खेती पर निर्भर थे।

जिसके चलते उत्पादन क्षमता बहुत कम थी। लेकिन आज तकनीक इतनी आगे हो चुकी है कि खेती में उत्पादन क्षमता काफी बढी है।

लेकिन सबसे बडी चिंता का विषय है कि आज तो हम लोग जो रासायनिक खादों और दवाओं का प्रयोग कर रहे हैं।

इसके चलते हमारे खेतों की उत्पादन क्षमता लगातार घटती जा रही है।आने वाले समय में धीरे-धीरे उत्पादन क्षमता बहुत कम हो जाएगी।

Loading

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: