प्रधान संघ सपा,भाजपा खेमों में बंटा दोनों के चुने गए ब्लॉक अध्यक्ष

न्यूज 22 इंडिया
रिपोर्ट-रणविजय सिंह
बाराबंकी उत्तर प्रदेश
जिले के विकास खंड सिद्धौर में प्रधान संघ के चयन को लेकर नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान दो खेमों में बंट चुके हैं। जिसमें सपा और भाजपा के अलग-अलग ब्लॉक अध्यक्ष  व अन्य पदाधिकारी चुने गए।

सिद्धौर ब्लाक में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानो द्वारा संघ के  ब्लॉक अध्यक्ष व पदाधिकारियों के चयन के लिए सपा और भाजपा के खेमें  में बंट चुके हैं। सपा के खेमें में 9 जुलाई को बाल विकास विद्यालय पूरे लंबौवा प्रांगण में  हुई प्रधानों की बैठक में प्रधान संघ  ब्लॉक अध्यक्ष अमर बहादुर को चुना गया।

तो वही 12 जुलाई को ब्लॉक सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं,नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने एक बैठक आहूत की जिसमें अपना ब्लॉक अध्यक्ष सत्यनाम वर्मा उर्फ गुड्डू को चुना गया। सपा के प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष अमर बहादुर वर्मा दावा कर रहे हैं कि उनके पास 53 ग्राम प्रधान है।

तो वहीं भाजपा के ब्लॉक अध्यक्ष सत्यनाम सिंह वर्मा  उर्फ गुड्डू का कहना है कि उनके पास 70 प्रधान है। दोनों प्रधानों के अपने-अपने दावों से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है

कि प्रधान संघ सपा भाजपा दो खेमें में बंट गया है, इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कौशलेंद्र शुक्ला पूर्व मंडल अध्यक्ष राम कुमार मिश्रा, पूर्व कोऑपरेटिव चेयरमैन राम नाथ वर्मा, पवन मिश्रा कौशलेंद्र सिंह ग्राम प्रधान सुरेंद्र कुमार संजय वर्मा अनूप कुमार पूनम, अरविंद कुमार वर्मा, ज्वाला प्रसाद, चंद्रशेखर,मीनू वर्मा सहित अन्य ग्राम प्रधान मौजूद थे।

Loading

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: