टेलीविजन के मशहूर अभिनेता सज्जन सिंह नहीं रहे

 

न्यूज 22 इंडिया डेस्क

मुम्बई महाराष्ट्र

धारावाहिक प्रतिज्ञा में सज्जन सिंह का किरदार अदा कर अभिनय की दुनिया में मशहूर हुए अभिनेता अनुपम श्याम ओझा का रविवार की देर रात मुंबई में निधन हो गया।

64 वर्षीय ओझा पिछले कुछ दिनों से मुंबई के लाइफ लाइन अस्पताल में भर्ती थे। अभिनेता अनुपम श्याम ओझा का रविवार की देर रात मुंबई में निधन हो गया। लखनऊ जेएनएन।

धारावाहिक प्रतिज्ञा में सज्जन सिंह का किरदार अदा कर अभिनय की दुनिया में मशहूर हुए अभिनेता अनुपम श्याम ओझा का रविवार की देर रात मुंबई में निधन हो गया।

64 वर्षीय ओझा पिछले कुछ दिनों से मुंबई के लाइफ लाइन अस्पताल में भर्ती थे। रविवार देर रात उनके बहनोई एडवोकेट मुक्कू ओझा ने इस बात की जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ शहर के स्टेशन रोड निवासी अनुपम श्याम ओझा अविवाहित थे। मुंबई में भाई अनुराग श्याम ओझा उनके साथ रहते थे।

साल भर पहले भी अनुपम श्याम ओझा की हालत नाजुक हो गई थी। बैंडिट क्वीन से लेकर धारावाहिक प्रतिज्ञा में ठाकुर सज्जन सिंह का किरदार निभाने वाले अनुपम किडनी की समस्या से ग्रसित थे।

इससे पहले भी उनका इलाज मुंबई में चला था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सरकार ने भी इलाज में मदद के लिए 20 लाख रुपये की सहायता दी थी। पूर्व मंत्री और कुंडा के निर्दल विधायक रघुराज प्रताप सिंह ने पांच लाख रुपये की सहायता दी थी।

Loading

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: