अभाविप के तत्वावधान में दौड़ प्रतियोगिता की गई आयोजित

न्यूज 22 इंडिया
रिपोर्ट-शिवशंकर तिवारी
रामसनेहीघाट बाराबंकी

रविवार को अभाविप रामसनेहीघाट नगर ईकाई के तत्वावधान में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भिटरिया चौराहा से रामसनेही घाट डाक बंगला तक किया गया,

जिसमे 123 धावकों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

एक से दस तक स्थान के विजेताओं को पुरस्कार प्रशस्तिपत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया व अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरकार देकर सम्मानित किया गया, प्रतियोगिता में आनंद प्रथम स्थान रमन द्वितीय स्थान व संदीप तृतीय स्थान पर रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सतीश शर्मा ने युवाओं का उत्साह वर्धन करते हुये  कहा कि प्रतियोगिता छात्रों में राष्ट्रवाद की भावना प्रेरित करने का कार्य करती है।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के बिना स्वस्थ दिमाग नहीं हो सकता और स्वस्थ शरीर शारीरिक व्यायाम के द्वारा प्राप्त होता है। खेल में अनेक गतिविधियां जैसे खिंचाव, दौड़, भाग आदि सम्मिलित होते है, जो हमारे दिमाग और शरीर को स्वस्थ बनाने में मदद करते है।

उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजकों के प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं।

मुख्य वक्ता अभाविप के रूप में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य/प्रान्त फार्मा व खेल आयाम प्रमुख आकाश पटेल रुद्र ने कहा राष्ट्र पुनर्निर्माण के क्षेत्र में भी अभाविप छात्रों के बीच काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि अभाविप विश्व का सबसे बड़ा गैर राजनीतिक और अनुशासित संगठन है। जहां छात्र-छात्राएं और शिक्षक एक साथ काम करते हैं। देश ही नहीं दुनिया के कई हिस्सों में यह संगठन काम कर रहा है।अभाविप कार्यकर्ता समाज और राष्ट्र के लिए वर्ष भर सक्रिय रूप से हर क्षेत्र में कार्य करते रहे हैं।

संगठन द्वारा समय-समय पर शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए आंदोलन तो कभी छात्रों के विकास के लिए रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

विशिष्ट अतिथि अभाविप के पूर्व कार्यकर्ता अवधेश श्रीवास्तव प्रतियोगिता के आयोजित करने के लिए अभाविप नगर ईकाई को धन्यवाद दिया।इस मौके पर अभाविप बाराबंकी विभाग के विभाग संगठन मंत्री अनुज श्रीवास्तव,

जिला संगठन मंत्री कौस्तुकेय चतुर्वेदी, जिला संयोजक प्रभात अवस्थी व नगर अध्यक्ष राम शरण सोनी, उपाध्यक्ष रामकुमार श्रीवास्तव, नगर मंत्री उत्कर्ष मिश्रा ‘गोलू’ पूर्व तहसील संयोजक नीलेश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य अभिषेक वर्मा ‘नयन’ सह जिला कार्यवाह संजय सिंह,

नगर कार्यवाह विजय अग्रवाल, प्रान्त सोशल मीडिया प्रमुख आरएसएस विवेक पाण्डे, पूर्व कार्यकर्ता रामेंद्र सिंह, प्रमोद गुप्ता, गोविंद गुप्ता, रेफरी के रूप राज नारायण मिश्रा, व आनंद शुक्ला, अनुज निषाद, अभिनय सिंह, विवेक सोनी,

सूरज भारती, आशुतोष शुक्ला आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला सोशल मीडिया कार्य प्रमुख आदित्य श्रीवास्तव एवं तहसील संयोजक शुभम साहू ने किया।

Loading

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: