समाजवादी पार्टी ने कार्यकर्ता सम्मेलन का किया आयोजन

 

कार्यक्रम शुरू होने से पहले अरविन्द सिंह गोप ने तिकुनिया की घटना को लेकर किया शोक व्यक्त

न्यूज 22 इंडिया
रिपोर्ट-सत्यवान पाल
सूरतगंज बाराबंकी
स्थानीय क्षेत्र के बबुरी गांव में बाबा श्री शत्रोहनदास आश्रम पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत के पूर्व अरविन्द सिंह गोप ने आश्रम स्थित मंदिर में दर्शन किया। उसके बाद सभी के साथ खड़े होकर किसानों की मौत पर दो मिनट का मौन भी रखा।

कार्यक्रम का उद्बोधन उन्होंने तिकुनिया की घटना को लेकर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अन्नदाता को भी इस सरकार ने लाभ तो दूर सम्मान भी देना उचित नहीं समझा।

फलस्वरूप नतीजा ये रहा कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे ने वाहन से चार किसानों को रौंद दिया। सपा सरकार किसानों के लिए सदैव हितैषी रही है, रहेगी।

उसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए वर्ष 2022 में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की बात कही। इसके लिए सपा कार्यकर्ताओं को अपने बूथ को मजबूत करने के लिए लग जाए। इसमें कोई चूक नहीं होना चाहिए।

किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जीत हासिल करने के लिए मन से कार्य करना होगा। उन्होंने अधिकाधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने व पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया है।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज़ ने भी विचार व्यक्त किये व भाजपा पर साधा निशाना।

इस मौके रामनाथ मौर्या, अमित सिंह, पारस चौहान, राजन सिंह, प्रभात सिंह,

पप्पू सिंह, राहुल सिंह, राजाराम, शेखर पाल, जमील, शकील, पारुल सिंह, राम धीरज राठौर आदि उपस्थित रहे।

Loading

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: