देवीगंज मुख्य चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत

न्यूज 22 इंडिया
रिपोर्ट-सूरज सिंह
बाराबंकी उत्तर प्रदेश
जिले के हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र के सेमरावा चौराहा पर हिन्दू राष्ट्र शक्ति कार्यालय का उद्घाटन हुआ जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में हिंदू राष्ट्र शक्ति के राष्टीय अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह व प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह अन्नू एवम ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश कुमार रावत के द्वारा फीता काट कर कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया।हिंदू राष्ट्र शक्ति के राष्टीय अध्यक्ष के द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया।

जिससे राष्टीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह अन्नू ने अपने हाथो से पत्रकारों को सम्मानित किया। हिंदू राष्ट्र शक्ति के राष्टीय अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया की हमारा संगठन हिन्दू राष्ट्र शक्ति बहुत तेजी से बढ़ रहा है हमारे संगठन में इस समय लगभग 24 प्रान्त पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है हिंदू राष्ट्र शक्ति के प्रत्येक दिन हर जिले से कार्यकर्ता जुड़ रहे है जिससे बहुत जल्द पूरे उत्तर प्रदेश में कार्यकर्ता रहेंगे।

राष्टीय अध्यक्ष ने बताया अगर हमारे हिंदू धर्म पर कोई भी आंच आती है तो हमारा हिन्दू राष्ट्र शक्ति कार्यकर्ता के तरफ से पूरा सहयोग मदद किया जायेगा। वही मंच पर जनता को संबोधित करते हुए राष्टीय अध्यक्ष ने बताया की जो भी पार्टी हमारे हिंदू धर्म सनातन संस्कृति का कार्य करेगी तो हम अपने संगठन के साथ उस पार्टी के साठ खड़े रहेंगे।

वही प्रेस कॉन्फ्रेंस के द्वारान पत्रकारों ने सवाल करते हुए राष्टीय अध्यक्ष से पूछा जैसे आपने कहा की जो भी पार्टी हिंदू धर्म सनातन संस्कृति का कार्य करेगी उसके साथ है और जैसे भाजपा सरकार में राम मंदिर निर्माण कार्य चालू है तो क्या आप भाजपा सरकार के लिए अपना संगठन के साथ मदद करेगे।

राष्टीय अध्यक्ष ने बताया की हम भाजपा सरकार का पूरी तरह से मदद करेगे। वही ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सिद्धौर दिनेश कुमार रावत ने मंच संबोधन करते हुए सरकार की द्वारा कराई गई योजनाओं का लाभ बताते हुए कहा की आगामी विधान सभा चुनाव आ रहा है और सभी लोग भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का कार्य करे जिससे क्षेत्र का विकास हो सके। और हिंदू राष्ट्र शक्ति का स्वागत भी किया कहा हमे बहुत खुशी हो रही है।

जो हमारे हिंदू समाज को जगाने का कार्य हिंदू राष्ट्र शक्ति संगठन कर रही है। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंवर अमित सिंह बाराबंकी संगठन मंत्री शिवम सिंह भाजपा नेता रवि भारती हिमाशु तिवारी सौरभ सिंह,जिला उपाध्यक्ष आयुष बाजपेयी शिवाबआदि संगठन कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदू राष्ट्र शक्ति के राष्टीय अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह व जितेंद्र सिंह का हुआ स्वागत

हिंदू राष्ट्र शक्ति कार्यालय का उद्घाटन करने जा रहे हिंदू राष्ट्र शक्ति के राष्टीय अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह व प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह अन्नू का हिंदू राष्ट्र शक्ति के कार्यकताओं ने

देवीगंज व सिद्धौर में भव्य स्वागत किया जिससे हिंदू राष्ट्र शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और जिले में हिंदू राष्ट्र शक्ति होने का संदेश दिया।

Loading

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: