आशीष सिंह भाजपा किसान मोर्चा के मण्डल महामंत्री किए गए मनोनीत

 

न्यूज 22 इंडिया
रिपोर्ट-श्रेयांश सिंह सूरज
बाराबंकी उत्तर प्रदेश
जिले के मण्डल बनीकोडर में भाजपा किसान मोर्चा के विस्तार के क्रम में दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पूरे अमेठिया गांव निवासी आशीष सिंह को भाजपा किसान मोर्चा मंडल बनीकोडर का महामंत्री  बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना  है कि समाजसेवी आशीष सिंह कई बार अंजान जरूरत मन्द को रक्तदान कर भी कर चुके है,क्षेत्र के गरीबो मजलूमों की आवाज को बनकर प्रशासन तक पहुंचाकर जो मदद हो सकती करते रहते है।

मंडल अध्यक्ष बनीकोडर विवेक तिवारी की संस्तुति पर  किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बनीकोडर संजीव कुमार मिश्र के द्वारा आशीष सिंह को किसान मोर्चे का मंडल महामंत्री मनोनीत किया।

वही आशीष सिंह ने बताया कि जो जिम्मेदारी दी गई है उसको हम निष्ठा पूर्वक लगन के साथ निभाएंगे, किसानों की समस्याओं को शासन से प्रशासन तक पहुंचाने का काम करूंगा ।

इस दायित्व   के लिए लोकप्रिय विधायक सतीश चन्द्र शर्मा एवं शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद प्रगट करता हू कि मुझे इस लायक समझ कर उन्होंने हमे पद दिया।वही आशीष सिंह के मण्डल  महामंत्री बनने पर लोगो में खुशी का माहौल देखने को मिला और बधाई देने वालो का उनके आवास पर तांता लग गया।

नवनियुक्त टीम इस प्रकार है प्रमोद मिश्र,नीरज वर्मा,ललित द्विवेदी, अंकित रावत,संजय चतुर्वेदी,अनुरुद्ध यादव,सुनील रावत समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल किये गए।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह,ओम प्रकाश अवस्थी इंद्र प्रताप सिंह,सुरेश सिंह प्रधान,सूरज सिंह,हियुवा जिला प्रभारी रवि सिंह ब्रजेश सिंह,अनिल कुमार आदि लोगो ने बधाई दी।

Loading

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: