दशहरा मेले के आयोजन पर उमड़ा जनसैलाब

न्यूज 22 इंडिया
रिपोर्ट-शिवशंकर तिवारी
रामसनेहीघाट,बाराबंकी
विजयदशमी के मौके पर तहसील मुख्यालय से जुड़े कस्बा सुमेरगंज स्थित रामलीला मैदान पर दशहरा मेले का आयोजन किया गया जिसमें राम रावण के मध्य हुये युद्ध में रावण मेघनाथ आदि का वध कर परम्परागत उनका पुतला जलाया गया।

बताते चलें कि सुमेरगंज में सैकडों वर्षों से रामलीला का आयोजन किया जाता है और स्थानीय कलाकारों द्वारा मंचन किया जाता है।पिछले साल कोविड के चलते रामलीला एवं दशहरे का आयोजन नहीं हो सका था।

इस बार भी कोविड के चलते रामलीला नहीं हो सकी लेकिन रोजाना आरती पूजा एवं सुंदरकांड का पाठ किया गया और दशहरा के दिन राम रावण युद्ध का मंचन किया गया।

इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक सतीश शर्मा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार श्रीवास्तव, डीडीसी अभिषेक वर्मा, जवाहरलाल वर्मा आदि मौजूद थे।

दशहरे के दूसरे दिन भरत मिलाप एवं राजगद्दी का मंचन श्रद्धा भक्ति के साथ किया गया और परम्परागत भिटरिया स्थित सुबोध राइस मिल पर पूजा अर्चना एवं स्वागत किया गया।दशहरा के दूसरे दिन होने वाला परम्परागत प्रदेश स्तरीय दंगल कोविड के चलते पिछले वर्षों की भांति इस बार भी आयोजित नहीं किया गया।

उक्त दंगल पहलवान स्व० रामशंकर गुप्ता एवं सरदार ज्ञान सिंह सलूजा की पुण्य स्मृति में किया जाता है और अखाड़े के सर्वश्रेष्ठ पहलवान को शील्ड देकर सम्मानित किया जाता है।

दशहरा मेले में आसपास के गांवों के हजारों स्त्री पुरूष एवं बच्चे शामिल हुये।मेले में सुरक्षा की दृष्टि से महिला एवं पुरुष पुलिस की व्यापक व्यवस्था की गई जिसके चलते मेले हंसी खुशी के माहौल में शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया।

Loading

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: