सर्प दंस से हुई भाजपा नेता की मौत
न्यूज 22 इंडिया
रिपोर्ट-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी
सर्पदंश से भाजपा नेता की हुई मौत,परिवार में मचा कोहराम सांसद विधायक जिला अध्यक्ष सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंतिम संस्कार में पहुच कर परिजनों को बंधाया ढांढ़स।
रविवार को शाम करीब 5 बजे जानवरों को चारा देते समय भाजपा मंडल महामंत्री आलोक कुमार सिंह को जहरीले सांप ने डस लिया जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया किंतु अस्पताल पहुंचते ही उनकी मौत हो गई।
इस घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे रामनगर विधायक शरद कुमार अवस्थी ने रात में ही शव का पोस्टमार्टम करवाकर उनके घर लेकर आए और परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
सोमवार को हुए उनके अंतिम संस्कार के दौरान शव पर भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक कुसमेश व मंडल अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने पार्टी का झंडा उढाकर अंतिम विदाई दी। मृतक भाजपा कार्यकर्ता के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं जिनके परवरिश की जिम्मेदारी अब उनकी पत्नी के कंधे पर आ पड़ी है।
अंतिम संस्कार में सांसद उपेंद्र रावत पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार मिश्रा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रोहित सिंह गोपी चंद्र वर्मा अमित पाण्डेय वीरेंद्र तिवारी पहलाद कनौजिया दीपक मिश्रा
बलवंत प्रजापति शैलेंद्र विश्वकर्मा रामसागर कनौजिया विकास मौर्य अजीत वर्मा
आशीष वर्मा सहित सैकड़ों लोगों ने मृत भाजपा कार्यकर्ता के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।