पूर्व मंत्री राजा राजीव कुमार सिंह ने हाडहा गाँव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित

न्यूज 22 इंडिया
रिपोर्ट-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी
आप लोग सजक सबल रहेंगे तो सभी बूथ समाजवादी पार्टी जीतेगी। आप लोग ही सपा की ताकत हो। आप जब पूरी शिद्दत से कार्य करेंगे तो सपा का परचम लहराएगा।

उक्त बातें पूर्व मंत्री राजा राजीव कुमार सिंह ने ग्राम हाडहा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही है ।

उन्होंने भाजपा सरकार में लगातार बढ़ रही महंगाई पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज तेल खरीदने में तीनों त्रिलोक नजर आते हैं।

उन्होंने अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का बखान करते हुए बताया कि हमने हजारों हैंडपंप क्षेत्र में लगवाए हैं सैकड़ों पुल पुलिया बनवाई है।

पूर्व मंत्री ने दरियाबाद के वर्तमान विधायक को चुनौती देते हुए कहा कि जो यह विकास की बातें करते हैं उनको अपने मुंह से गिना दे तो हम मूछ मुड़वा लेंगे।

राजा राजीव कुमार सिंह ने दरियाबाद विधानसभा प्रभारी अपने पुत्र रितेश कुमार सिंह रिंकू को जनता को सौंपते हुए कहा कि अब हम शारीरिक रूप से कार्य करने में सक्षम नहीं है।

इसलिए आप लोगों की लड़ाई लड़ने के लिए रिंकू को मैदान में उतार दिया है। इनको आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब आप लोगों के हाथों में है। कार्यक्रम में आए सपा के बूथ अध्यक्षों सेक्टर प्रभारियों व सेक्टर संयोजकों को रिंकू सिंह ने अंग वस्त्र व पार्टी का झंडा टोपी सौपते हुए माला पहना कर सम्मानित किया।

सम्मेलन को दरियाबाद विधानसभा से सपा के प्रबल उम्मीदवार रितेश कुमार सिंह रिंकू सपा जिला अध्यक्ष हाफिज आयज अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष इंतखाब आलम नोमानी आदि ने संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से

आगामी विधानसभा चुनाव में तन मन धन से लगकर कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने-अपने बूथों पर मजबूती से काम करें जिससे अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया जा सके। इस अवसर पर हसनैन मुस्तफा

बच्चा सिंह अमरेंद्र सिंह बब्लू बीके सिंह पवन सिंह जयसीराम रावत रमेश यादव वीरेंद्र प्रधान प्रीतम सिंह वर्मा वासिफ अंसारी गौरव सिंह सोनू सिंह अद्रा रामू यादव अकबाल बहादुर सिंह सहित सैकड़ो सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: