महिला थाना प्रभारी द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरुक
न्यूज 22 इंडिया
रिपोर्ट-विशाल गुप्ता
नवाबगंज बाराबंकी
जनपद के महिला थाना प्रभारी श्रीमती शिखा सिंह द्वारा बुधवार को डी.ए.वी. हायर सेकेण्डरी स्कूल बाराबंकी में महिलाओं व बालिकाओं को जागरूकता संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महिला थाना प्रभारी शिखा सिंह ने उक्त कार्यक्रम में नारी सुरक्षा, नारी जागरुकता, नारी स्वावलम्बन हेतु कार्यक्रम में उपस्थित समस्त महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी
व महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन पावर लाइन 181 महिला हेल्प लाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमन्त्री हेल्पलाइन,
112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन तथा 102 स्वास्थ्य सेवा आदि के संबंध में अवगत कराया गया।