भाजपा सांसद लल्लू सिंह की अध्यक्षता में चलाया गया सदस्यता अभियान

न्यूज 22 इंडिया
रिपोर्ट-शिवशंकर तिवारी
रामसनेहीघाट-बाराबंकी
अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने शनिवार को दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत महमूदाबाद गांव में कैंप लगाकर सदस्यता अभियान जोर शोर से चलाने का आह्वान किया,

श्री सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी जन जन तक पहुंच कर सरकार की नीतियों को पहुंचाने में विश्वास रखती है इसलिए सभी कार्यकर्ता घर घर जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा की गई अब तक की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं

साथ ही पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ें।
सांसद श्री सिंह ने कहा कि उपलब्धियों के नाम पर हमारे पास बहुत कुछ है जितना साढे चार साल में प्रदेश की योगी सरकार ने कार्य किया है उतना पिछली सरकारों ने कभी नहीं किया,

ऐसे में सरकार की उपलब्धियों को लोगों के बीच में पहुंचाना हम सबका कर्तव्य है।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह रिंकू,मंडल अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव,लव कुश वर्मा,

छोटू वर्मा, शैलेंद्र वर्मा, प्रधान गुड्डू वर्मा,रामचंद्र रावत, प्रधान नीलू वर्मा, प्रधान विनय वर्मा, प्रधान राम सिंह वर्मा, प्रधान बिंद्रा प्रसाद वर्मा सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं आम जनमानस के लोग मौजूद रहे।

Loading

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: