ग्राम पंचायतों में व्याप्त भ्रष्टाचार सदस्यों की एकजुटता से समाप्त होगा- ध्रुव सिंह

न्यूज 22 इंडिया
रिपोर्ट-सत्यवान पाल
सूरतगंज बाराबंकी
ग्राम पंचायत सदस्यों को दरकिनार कर ब्लॉक के अधिकारी कर्मचारी व ग्राम प्रधान जिन ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार की पटकथा लिख रहे हैं यदि ग्राम पंचायत सदस्य एकजुट हो जाएं तो इस भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा सकती है,

उक्त उद्गार ग्राम पंचायत सदस्य महासभा के मुख्य संगठन मंत्री ध्रुव कुमार सिंह ने बीते गुरुवार दीपावली के दिन ग्राम पंचायत सूरतगंज के मौसंडा में सदस्यता अभियान के दौरान व्यक्त किए।

श्री सिंह ने कहा अनेकों ऐसी खबरें आ रही हैं कि जो गरीब परिवार वर्षों से झोपड़पट्टी में रह रहे हैं उन्हें तो आवास नहीं मुहैया हो पा रहा है जबकि मोटी रकम लेकर जिनके आवास पहले से बने हुए हैं

उन्हें ही आवास दिए जा रहे हैं और ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना में भी भ्रष्टाचार सर चढ़कर बोल रहा है।

इस दौरान संगठन के प्रदेश संरक्षक विद्यासागर पांडे ने कहा जब तलक एक एक सदस्य एकजुट होकर अपनी आवाज को बुलंद नहीं करेगा तब तक ग्राम पंचायतों में निष्पक्ष रुप से कार्य का हो पाना नामुमकिन सा लग रहा है।

बीते गुरुवार ग्राम पंचायत सूरतगंज के मौसंडा में ग्राम पंचायत सदस्य महासभा की ब्लॉक सूरतगंज महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन निषाद की अध्यक्षता में लीलावती पत्नी जगदीश प्रसाद को सचिव, कुमारी राधा देवी पुत्री जगदीश प्रसाद को

युवा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सूरतगंज,यशोदा पत्नी केशवराम को सदस्य,आरती पत्नी रमापति को सदस्य,सुशीला पत्नी राकेश को सदस्य,अमरेश कुमार पत्नी जगदीश प्रसाद को सदस्य,शिव देवी पत्नी पिंटू को सदस्य,पूजा देवी पत्नी जसकरण को सदस्य,पिंटू पुत्र जगदीश प्रसाद को सदस्य,

केवला देवी पत्नी नागेश्वर को सदस्य,सुमन पत्नी नागेशर को सदस्य,रूपा देवी पत्नी धीरज को सदस्य,लज्जावती पत्नी शिव कैलाश को सदस्य,राजकुमारी पत्नी नगेसर को सदस्य,शांति देवी पत्नी रामजियावन को सदस्य,

राजवंती पुत्री कुंज बिहारी को सदस्य,मंजू देवी को महासभा का सदस्य मनोनीत किया गया।

इस दौरान मनोनीत सदस्यों व पदाधिकारियों ने ग्राम पंचायत सदस्य महासभा संगठन में निशुल्क,निस्वार्थ भाव से कार्य करने के लिए शपथ लिया।

Loading

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: