सिद्धौर चौकी प्रभारी के प्रसंसनीय कार्य की हो रही है सराहना
न्यूज 22 इंडिया
रिपोर्ट-रणविजय सिंह
बाराबंकी उत्तर प्रदेश
राजगीर का कार्य कर लौट रहे एक लगभग 35 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई।
यह हादसा जनपद के सिद्धौर देवीगंज मार्ग पर सिद्धौर विद्युत पावर हाउस के समीप बीती रात हुआ। कोठी थाना क्षेत्र के इटहिया मजरे सैदपुर पोरई निवासी चंद्र मूल उर्फ उपदेश कुमार लगभग 35 वर्ष पुत्र छेदा लाल यादव जो राजगीर मिस्त्री का कार्य कर वापस घर लौट रहा था।
कि उक्त पावर हाउस के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर हालत में जख्मी हो गया।
वही सूनसान एरिया होने के कारण युवक घंटो जख्मी हालत में पड़ा रहा। सूचना पर पहुंचे सिद्धौर चौकी प्रभारी संजय वर्मा ने मानवता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस से सिद्धौर सीएचसी पहुंचाया।
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही सिद्धौर चौकी प्रभारी का क्षेत्र न होने के बावजूद भी उनके द्वारा किए गए।
इस कार्य से भले ही युवक की जान नहीं बच पाई। लेकिन सिद्धौर चौकी प्रभारी द्वारा घायल को अस्पताल पहुंचाये जाने के किए गये नेक कार्य की लोगों ने सराहना भी की।