भाजपा सरकार में किसान नौजवान सब परेशान – श्रेया वर्मा

न्यूज 22 इंडिया
रिपोर्ट-मोहम्मद अजमल
कोठी बाराबंकी
ब्लाक सिद्धौर क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की महिला सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रेया वर्मा का हुआ भव्य स्वागत शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री राकेश वर्मा की पुत्री एवं महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

श्रेया वर्मा के सम्मान समारोह का आयोजन सोनी यादव जिला पंचायत सदस्य व व्यवस्थापक गोकरन यादव उर्फ छोटू ने कैसरगंज चौराहे पर स्वागत।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सिद्धौर ब्लाक के जिला पंचायत सदस्य सोनी यादव के कैसरगंज चौराहा स्थित आवास पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला सभा श्रेया वर्मा के स्वागत समारोह में पूर्व सांसद राम सागर रावत व

पूर्व विधायक बछरावां रामलाल अकेला व हैदर गढ़ के पूर्व विधायक राम मगन रावत ने पुष्प देकर स्वागत किया इसी कड़ी में जिला पंचायत सदस्य सोनी यादव ने माला पहनाकर स्वागत किया इसके उपरांत प्रदेश प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष वेद बाजपेई ने भारतीय जनता पार्टी पर शब्दों के बाण चलाते हुए

समाजवादी पार्टी की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने बताया भाजपा सिर्फ कागजों पर ही सारे काम चलाती है अखिलेश सरकार द्वारा शिलान्यासओं को अपनी मोहर लगाकर हुंकार भर रही है तो वहीं पर अयोध्या में जब समाजवादी पार्टी से अखिलेश मुख्यमंत्री बने थे तब अयोध्या में राम पैड़ी लाइट सहित विभिन्न कार्य करवाए गए थे ।

और उन्होंने संबोधन में या भी कहां यह जो भगवा रंग है या भगवा रंग छत्रपति शिवाजी महाराज का है और या किसानों का है या भगवा पहन कर जो गुमराह का कार्य भाजपा कर रही है और कहा आने वाले चुनाव 2022 मे इन्हीं गरीब  महिलाएं व पुरुष वोट ना देकर और भारतीय जनता पार्टी  नस्तनाबूत हो जाएगी

वहीं पर इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद राम सागर रावत पूर्व विधायक रामलाल अकेला पूर्व विधायक राम मगन रावत सदस्य जिला पंचायत सोनी यादव गोकरन यादव उर्फ छोटू विधानसभा हैदरगढ़ अध्यक्ष परसुराम यादव .उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा.

पूर्व जिला पंचायत सदस्य कृष्ण कुमार रावत.युजन सभा के प्रदेश सचिव पंकज यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामचंद्र धीमान रेहान सिद्दीकी मोहम्मद अफजल रिंकू अनिल रावत रीता वर्मा. सादुल्लापुर विनय कुमार वर्मा .

मवैया निवासी सुधीर वर्मा प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद कादिर देशराज यादव सैफुल्लाह हक आदि लोग मौजूद रहे।

Loading

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: