दो दिवसीय धनुष यज्ञ मेले का हुआ समापन
न्यूज 22 इंडिया
रिपोर्ट-रणविजय सिंह
बाराबंकी उत्तर प्रदेश
दो दिन से चल रहे धनुष यज्ञ मेला संपन्न हुआ।
जनपद के विकास खंड सिद्धौर के ग्राम पंचायत सेरसा के उदयनगर में स्थित राम जानकी मंदिर पर काफी वर्षों लगने वाला दो दिवसीय मेला प्रबंधक उदित नारायण सिंह के देख रेख में आयोजन किया गया था।
आयोजित मेले में रामलीला संगीत पार्टी अरविंद कुमार द्वारा राम जन्म ताड़का वध मारीच सुबाहु वध अहिल्या उद्धार गंगा घाट नगर फुलवारी धनुष भंग परशुराम लक्ष्मण संवाद राम कलेवा का मंचन किया गया।
रात्रि में संतोष कुमार संगीत पार्टी द्वारा नौटंकी दिखाइ गई जिसका आसपास की जनता ने भरपूर आनंद लिया।
मेले का समापन समाजवादी पार्टी छात्र सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष व युवा नेता अनिमेष प्रताप सिंह उर्फ राहुल सिंह द्वारा किया गया।