अज्ञात कारणों से लगी आग छप्पर नुमा घर जलकर हुआ राख
न्यूज 22 इंडिया
रिपोर्ट-रणविजय सिंह
बाराबंकी उत्तर प्रदेश
जनपद के विकास खंड सिद्धौर क्षेत्र के अंतर्गत रिठूरन पुरवा मजरे कन्हवापुर गांव में बीती शाम लगभग 8 बजे अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण, छप्पर नुमा घर जलकर राख हो गया।
कन्हवापुर पंचायत के रिठूरन पुरवा गांव निवासी आशीष कुमार गांव के किनारे छप्पर नुमा मकान बनाकर अपने परिवार के साथ जीवन यापन करता था।
गुरुवार की शाम लगभग 8 बजे उसके छप्पर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
लेकिन तब तक घर में रखा 5 हजार नगदी राशन कपड़ा बर्तन आदि सामान जलकर राख हो गया।
सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल आनंद प्रकाश ने आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।