सड़क दुर्घटना में चालिस वर्षीय व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत

न्यूज 22 इंडिया
रिपोर्ट-बद्री विशाल अवस्थी
रामनगर बाराबंकी
अज्ञात वाहन की टक्कर से 40 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों द्वारा घायल को इलाज के लिए सीएचसी रामनगर ले जाया गया।

जहां पर इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त विवरण के अनुसार आज सोमवार को थाना रामनगर अंतर्गत ग्राम कुभंरवा निवासी लगभग 40 वर्षीय सुंदरलाल पुत्र कामता यादव  अपने घर से किसी कार्य वस पैदल कस्बा रामनगर आ रहा था।

दिन में अपराहन करीब 1:30 बजे विकासखंड रामनगर  ब्लॉक मुख्यालय के पास पहुंचा तो पीछे से बहराइच की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को इलाज के लिए आनन फानन में अपने निजी वाहन से सीएचसी रामनगर ले गए।जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने  मृत घोषित कर दिया।

पुलिस बल के साथ पहुंचे उप निरीक्षक धर्मेंद्र मिश्रा ने आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया

वही मृतक के चार लड़के एक लड़की है मृत्यु की  जानकारी पाते ही घर वालों का रो रो कर बुरा हाल था।

Loading

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: