सड़क दुर्घटना में घायल गोवशीय पशु का हाल बेहाल

न्यूज 22 इंडिया
रिपोर्ट-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी
कस्बा बदोसराय के रामसेवक यादव चौराहे पर तीन दिन पूर्व चार पहिया वाहन की टक्कर मे पैरों से घायल हुए गोवशींय का कोई पुरसाहाल नहीं।

एक समाजसेवी की दूरभाष पर पशुधन प्रसार अधिकारी बदोसरांय से दूरभाष पर वार्ता हो जाने पर सम्बन्धित दो दिनों से उपचार तो कर देता है किन्तु उसे चारा पानी नही मिल रहा है।

आस पास के दुकान दार थोडी पुआल डाल दी उससे गोवंशीय पेट तो भर लेता है किन्तु उसे कोई पानी देने वाला नही है।

मामला कस्बा बदोसराय क्षेत्र के रामसेवक यादव चौराहे के पास नोमानी मार्केट के पास गाय पड़ी हुई है।जिसके पैर के गम्भीर रूप से जख्मी हैं।

गाय उठ भी नहीं पाती है।इस गोवंशीय को गौ आश्रय स्थल नही भेजा जा रहा प्रशासनिक अधिकारी ही मानवता दिखाते हुए गोवंशीय को गौशाला भिजवा कर उपचार करवा दे।

वंहा सेवादार नियुक्त है गोवंशीय को चारा पानी उपचार सभी सुविधाएं मिल जायेंगी।

Loading

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: