चारा मशीन में हाथ फसने से युवक हुआ गंभीर रूप से घायल
न्यूज 22 इंडिया
रामनगर-बाराबंकी
पराली काटते समय ट्रैक्टर चारा मशीन में हांथ फस जाने के चलते एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सीएचसी रामनगर ले जाया गया।
जहांपर हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया प्राप्त विवरण के अनुसार आज मंगलवार को थाना रामनगर के
ग्राम अमोली कीरतपुर में 26 वर्षीय तुषार पुत्र रामदेव अपने निजी ट्रैक्टर से ग्राम तेलवारी में धान की पराली को ट्रैक्टर चारा मशीन से काट रहा था।
पराली काटते समय अज्ञात कारणों से तुषार का हांथ अचानक ट्रैक्टर चारा मशीन में फस जाने के चलते गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुँची पुलिस ने तत्काल ग्रामीणों की मद्त से घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी रामनगर भिजवाया।
जहां इलाज के दौरान हालत नाजुक होने के चलते डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया।
रिपोर्ट-बद्री विशाल अवस्थी