बारिश से बचाने के लिए क्रय केंद्रों पर खरीदे गए धान को त्रिपाल से गया ढका

न्यूज 22 इंडिया
बाराबंकी उत्तर प्रदेश
जनपद के विकास खंड सिद्धौर क्षेत्र के धान क्रय केंद्र उस्मानपुर में बारिश होने के कारण किसानों का खरीदा गया धाम खुले आसमान के नीचे लगाया गया था। जिसको बारिश से बचाने के लिए त्रिपाल से बंद किया गया है।

इसी प्रकार धान क्रय केंद्र सराय चांदू पर भी त्रिपाल लगाकर धाम को बंद किया गया है। धान क्रय केंद्र सिद्धौर और कोठी ने पर्याप्त गोदाम होने के कारण एक भी बोरी धान बाहर नहीं लगा है।

जिन किसानों ने अपना धान ट्रैक्टर ट्राली से लेकर धान क्रय केंद्र पर पहुंचाया था वह भी अपनी ट्राली को त्रिपाल से ढक दिए हैं।जिससे धान
खराब ना होने पाए।

विपणन निरीक्षक सिद्धौर प्रमोद द्विवेदी ने बताया उपजिला अधिकारी हैदरगढ़ के निर्देश पर बुधवार को धान क्रय केंद्र सेमरावां, कोठी सराय चांदू, न्योछना का निरीक्षण किया गया।

जिसमें धान क्रय केंद्र उस्मानपुर और सराय चांदू में ही खुले आसमान के नीचे धान लगा है।

वह भी त्रिपाल से ढका हुआ है बाकी किसी भी केंद्र पर एक बोरी धान खुले आसमान के नीचे नहीं लगा है।
रिपोर्ट-रणविजय सिंह

Loading

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: