कॉंग्रेस के घोषित प्रत्याशी के विरोध में उतरे कार्यकर्ता

 

न्यूज 22 इंडिया
रामसनेहीघाट-बाराबंकी।

कांग्रेस पार्टी द्वारा दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र से चित्रा वर्मा को प्रत्यासी घोषित किये जाने का विरोध करते हुए

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने काग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेश तिवारी का मेहौरा चौराहे पर पुतला फूंक कर विरोध व्यक्त किया।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी चित्रा वर्मा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि 3 महीने पहले वह सपा छोड़कर कांग्रेश में शामिल हुई थी।

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेश तिवारी की पहल पर कांग्रेस पार्टी द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ ही कांग्रेस के टिकट पर दरियाबाद का ही चुनाव लड़ चुके

शिव शंकर शुक्ला को नजरअंदाज करके चित्रा वर्मा को दरियाबाद से प्रत्याशी घोषित किया गया है।

इन कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी का दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सैदखानपुर के निकट मेहौरा चौराहे पर पुतला फूंक कर विरोध व्यक्त करते हुए उनके स्थान पर शिव शंकर शुक्ला को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की है।

पुतला जलाने वालों में मुख्य रूप से राकेश तिवारी, प्रमोद तिवारी, रिंकू तिवारी ,अनूप उपाध्याय, सर्वेश तिवारी, विवेक अवस्थी ,हरिश्चंद्र रावत तथा ओसामा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट-शिवशंकर तिवारी

Loading

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: