6 बार विधायक और मंत्री रहे राजा राजीव कुमार सिंह का हुआ निधन

बाराबंकी। 6 बार दरियाबाद से रहे विधायक राजा राजीव कुमार सिंह का हार्ट अटैक से इलाज के दौरान हुई मौत क्षेत्र में शोक की लहर।कई वर्षों से बीमार थे मौत के मुहँ से वापस लौटे थे लेकिन आज दिन पूरा हो गया और हमेशा के लिए राजा साहब चले गये।
वो अपनी ज़िंदगी मे अपने बेटे रितेश को विधायक बनाना चाहते थे। लेकिन यह ख्वाहिश पूरी नहीं हो सकी।
दरियाबाद विधानसभा सीट बाराबंकी जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर की दूरी पर है। दरियाबाद विधानसभा सीट का दर्जा वीआईपी सीट का है। इस सीट पर राजघराने से जुड़े हुए हड़हा स्टेट के राजा राजीव कुमार सिंह का वर्चस्व रहा है। इस विधानसभा सीट से वह 26 सालों तक विधायक रहे। सपा सरकार में वह मंत्री भी बनाए गए थे। लेकिन 2017 के मोदी लहर में वह भाजपा के युवा प्रत्याशी सतीश चंद शर्मा से चुनाव हार गए। इस बार वह अपने बेटे रितेश सिंह उर्फ रिंकू को इस सीट पर टिकट मांग रहे थे। लेकिन सपा ने यहां से पूर्व मंत्री अरविंद सिंह को प्रत्याशी बनाया है,
कल सपा नेता राजा राजीव कुमार सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह हॉस्पिटल में भर्ती हुए, जहा उनका आज देहांत हो गया।

Loading

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: