कद्दावर नेता राजा राजीव सिंह के अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

 

न्यूज 22 इंडिया
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी
जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक राजीव भैया का नाम रहेगा। हड़हा गांव में चारों तरफ गूंज रहे इस नारे के बीच पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजा राजीव कुमार सिंह का अंतिम संस्कार किया गया ।

अंतिम संस्कार से पूर्व उपजिलाधिकारी सुरेंद्र पाल विश्वकर्मा पुलिस क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट की अगुवाई में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राजा के अंतिम संस्कार में मौजूद हजारों लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

सोमवार को लखनऊ में राजा राजीव कुमार सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। जिसके बाद उन्हें पैतृक गांव हड़हा लाया गया।यहां मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।

दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र से 6 बार विधायक रहे राजा राजीव कुमार सिंह के अंतिम संस्कार में पूर्व मंत्री राकेश कुमार वर्मा दरियाबाद विधायक सतीश चंद शर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत भाजपा किसान मोर्चा

प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी टिकैतनगर चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई जैदपुर विधायक गौरव रावत दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार चित्रा वर्मा अयोध्या हनुमान गढ़ी महंत बाबा बलराम दास कोटवाधाम महंत नीलेंद्र बक्स दास सहित सभी दलों के नेताओं ने पहुंच कर

अंतिम विदाई देते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की इस मौके पर हजारों लोग अश्रुपूरित नेत्रों से राजा भैया अमर रहे के नारे गुंजायमान कर रहे थे।

वैदिक रीति रिवाज के साथ हुआ अंतिम संस्कार

जिले के दिग्गज नेता व 6 बार जनता द्वारा चुने गए विधायक व सपा सरकार में मंत्री रहे स्वर्गीय राजा राजीव कुमार सिंह के अंतिम संस्कार से पूर्व उनके पुत्र रितेश कुमार सिंह का वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार राजपुरोहित द्वारा राज्याभिषेक किया गया।

रितेश कुमार सिंह का राज्याभिषेक के बाद तीन दर्जन गांव के सूर्यवंशी ठाकुरों ने उनका राजतिलक किया।

इस दौरान वहां मौजूद सैकड़ों लोगों ने उनका तिलक लगाकर राजा के रूप में स्वीकार करते हुए सम्मान किया।
रिपोर्ट-सचिन गुप्ता

Loading

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: