देहदानी माँ की पुण्यतिथि पर अर्पित की गई पुष्पांजलि

न्यूज 22 इंडिया
सिद्धौर बाराबंकी
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला महामंत्री की माता सुंदरा देवी जिले की पहली   देहदानी की सातवीं पुण्यतिथि पर जिला महामंत्री  ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ देहदानी मां की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित किया।

   रविवार को विकास खंड सिद्धौर क्षेत्र के न्यामतपुर गांव निवासी भारतीय किसान यूनियन के जिला महामंत्री जिला पंचायत सदस्य हौसला प्रसाद वर्मा की मां सुंदरा देवी ने  अपना शरीर दान कर दिया था। जिले में पहली बार किसी महिला ने अपने शरीर का दान किया था।

30 अप्रैल की शाम मृत्यु होने के बाद उनके पुत्र हौसला प्रसाद वर्मा ने इसकी सूचना केजीएमयू के विभागाध्यक्ष को दी।जनपद में पहला देहदान होने के कारण काफी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था।

पूरा दिन इंतजार करने के बाद शाम लगभग 4 बजे केजीएमयू की एंबुलेंस सुंदरा देवी के शरीर को अपने साथ ले गई थी। सुंदरा देवी के देहदान के बाद सिद्धौर ब्लाक में देहदान करने वालों की संख्या बढने लग गई। कई लोगों ने अपने शरीर को दान कर दिया। देहदानी की   पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इस मौके पर मुन्ना लाल राजेश वर्मा माता प्रसाद चौरसिया आसाराम चंदन सिंह बजरंग विजय कुमार चेतराम सहित भाकियू टिकैत के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट-रणविजय सिंह

Loading

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: