कर्मचारी संघ के चुनाव में चंद्रिका यादव चुने गए अध्यक्ष

न्यूज 22 इंडिया डेस्क
बाराबंकी उत्तर प्रदेश
राज्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पशुधन प्रक्षेत्र चक गजरिया निबलेट बाराबंकी पर शाखा संघ के चुनाव में निबलेट बाराबंकी चतुर्थ श्रेणी संघ के अनुरोध पर प्रांतीय अध्यक्ष दीपक यादव, प्रांतीय महामंत्री रवि, प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्जुन लाल यादव,

प्रांतीय कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार एवं मंडल अध्यक्ष अयोध्या मंडल अयोध्या अजय कुमार सिंह तथा प्रक्षेत्र अधीक्षक एमपी सिंह की अध्यक्षता में चुनाव संपन्न कराया गया। राज्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पशुधन प्रशिक्षक गंजरिया में चुनाव के दौरान कुल मतदान की संख्या 47 रही।

चंद्रिका को 34 वोट प्राप्त हुए तथा सुरेश को 12 वोट प्राप्त हुए चंद्रिका अध्यक्ष पद हेतु 34 वोट प्राप्त करते हुए अध्यक्ष पद हेतु विजयी घोषित किए गए। कार्यकारिणी के गठन की बैठक में चुनाव लड़ने वाले चंद्रिका यादव अध्यक्ष, सुरेश, शिवराज यादव मंत्री,

अवधेश कुमार यादव उपाध्यक्ष, साहबदीन कोषाध्यक्ष, भारत लाल संयुक्त मंत्री, ज्ञान प्रकाश संगठन मंत्री, विक्रम प्रचार मंत्री सम्मिलित रहे।

Loading

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: