किसान सम्मान निधि पा रहे 294 किसानों के प्रपत्रो की हुई जाँच

न्यूज 22 इंडिया
सिद्धौर बाराबंकी
किसान सम्मान निधि पा रहे 294 किसानों के प्रपत्रो की जांच क्षेत्रीय लेखपाल व कृषि विभाग के द्वारा क्षेत्र के मोहम्मद पुर चंदी सिंह व रायपुर गांव में ग्राम प्रधान की मौजूदगी में की गई।

    विकास खंड सिद्धौर क्षेत्र के मोहम्मद पुर चंदी सिंह व रायपुर गांव में किसान सम्मान निधि पा रहे 294 किसानों के अभिलेखों की जांच क्षेत्रीय लेखपाल आनंद प्रकाश व कृषि विभाग के प्रमोद सिंह द्वारा ग्राम प्रधान की मौजूदगी में की गई।

दोनों गांव में किसान सम्मान निधि पा रहे 62 किसान के कागजों में कमियां पाई गई। तथा 26 किसान मृतक पाए गए चार भूमिहीन 2 आयकर दाता तथा 8 किसान डबल सम्मान निधि ले रहे थे।

जिनकी जांच कर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।यह जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल आनंद प्रकाश ने दी।
रिपोर्ट-रणविजय सिंह

Loading

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: