भाकियू की बैठक में महिलाओं को दिलाई गई सदस्यता

न्यूज 22 इंडिया
बाराबंकी उत्तर प्रदेश
भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मसौली ब्लॉक के ग्राम बघौरा में संगठन विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गयी। जिला अध्यक्ष अनुपम वर्मा जी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में लगभग 200 महिलाओं ने महात्मा टिकैत के विचारों में आस्था प्रकट करते हुए,किसानों के हक के लिए भारतीय किसान यूनियन से साथ संघर्ष करने का संकल्प लिया और संगठन की सदस्यता ग्रहण की ।

कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि नारी शक्ति आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती है। और किसी भी आंदोलन की सफलता में नारी शक्ति की अहम भूमिका रहती है। बिना नारी शक्ति को साथ लिए हक और हुकूक की लड़ाई नहीं लड़ी जाती।

इस मौके पर उन्होंने अन्य लोगो से भी भारतीय किसान यूनियन से जुड़ने और संगठन को मजबूत करके किसानों की लड़ाई को मजबूत करने की अपील किया। बैठक को जिला प्रवक्ता सनत वर्मा, तहसील अध्यक्ष डॉ रामसजीवन वर्मा, राम सेवक रावत,

ब्लॉक अध्यक्ष मसौली भगवती प्रसाद, ब्लॉक उपाध्यक्ष शिव नारायन,महिला ब्लॉक अध्यक्ष हरख संगीता देवी, तहसील अध्यक्ष सुनीता देवी, रानी धीमान, आदि लोगों ने संबोधित किया।

अंजू देवी को मसौली ब्लॉक अध्यक्ष, ममता वर्मा को तहसील उपाध्यक्ष व किरन मौर्या को महिला ब्लॉक महामंत्री मसौली बनाया गया।
रिपोर्ट-संदीप तिवारी

Loading

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: