पर्यावरण को बचाए रखना ही हम सबकी जिम्मेदारी है-ध्रुव सिंह

न्यूज 22 इंडिया
सूरतगंज बाराबंकी
विश्व पर्यावरण दिवस व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत श्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत सदस्य महासभा के प्रदेश मुख्य संगठन मंत्री ध्रुव कुमार सिंह ने जनपद बाराबंकी सूरतगंज ब्लॉक क्षेत्र के नंदऊपारा गांव में हनुमान मंदिर पर पौधारोपण का शुभारंभ किया गया।

पौधरोपण के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए महासभा के मुख्य संगठन मंत्री ध्रुव सिंह ने कहा कि मानव जीवन बचाना है तो पौधरोपण आवश्यक है पिछले 3 वर्षों से संगठन द्वारा महीनों पौधरोपण किया जाता रहा है जो अनवरत चलता रहेगा।

आगे उन्होंने कहा कोरोना काल में पौधे और ऑक्सीजन का महत्व आम जनमानस को पता हो चुका है।तमाम प्रयासों के बाद अनेकों लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।जो किसी से छुपा नहीं है।

आगे उन्होंने कहा इस बार भी महासभा संगठन द्वारा लगभग एक महीने पौधरोपण अभियान का कार्यक्रम संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा कर नियत किया जाएगा। इसी क्रम में ग्राम पंचायत सदस्य महासभा के द्वारा कौशल किशोर जिला अध्यक्ष रायबरेली,

जिला महासचिव अजय शुक्ला , चंद्र प्रकाश देवा ब्लॉक अध्यक्ष , बछरावां अजय कुमार सिंह चौधरी, सीताराम ग्राम सभा कसरावां ब्लॉक बछरावां जिला रायबरेली सहीत प्रदेश भर के कार्यकार्यो ने वृक्षारोपण कर कहा कि पौधों के कटान की वजह से भू-जल स्तर भी लगातार गिरता जा रहा है।

वायु मंडल में हवा भी प्रदूषित होती जा रही है। जिसकी वजह से जीव जन्तु सभी को परेशानी हो रही है और लोगों को भी सांस संबंधित बीमारियां भी हो रही हैं। जिससे हम लोगों को सोच लेना चाहिए कि हम अपने आचरण में बदलाव लाए तथा पर्यावरण के साथ अपने आस-पास के लोगों पर भी ध्यान दे।

और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए साथ ही यह संकल्प लें कि हमारे घर में कोई भी मांगलिक कार्य हो तो उस दिन वृक्ष लगाकर उसे यादगार बना सकते हैं। हमारे जो पितृ नहीं रहे,

पेड़ लगाकर हम उन्हें भी यादगार के रूप में रख सकते हैं। इस दौरान बाबा ओम प्रकाश, सत्यम सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-सत्यवान पाल

Loading

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: