उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का हुआ आयोजन

न्यूज 22 इंडिया
रामनगर बाराबंकी
थाना रामनगर पर उप जिलाधिकारी तान्या की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन कर आए हुए पीड़ितों की समस्याएं सुनी गई।5 शिकायती पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

आयोजित थाना समाधान दिवस में राजस्व विभाग के 8 पुलिस के 5 विकासखंड रामनगर का 1 सहित कुल 14 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमें से पुलिस विभाग के पांच प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

अन्य प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को सौंपकर स समय गुणवत्ता परक निस्तारण करने के लिए उप जिलाधिकारी तान्या के द्वारा निर्देशित किया गया।

इस मौके पर सीओ सिटी सोमित्र त्रिपाठी थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह उप निरीक्षक विष्णु कुमार शर्मा संदीप दुबे रणवीर सिंह

अशोक कुमार वर्मा संजय सिंह हरि प्रसाद सहित राजस्व के अधिकारी कर्मचारी व भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-विशाल अवस्थी

Loading

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: