हर घर तिरंगा पद यात्रा का किया गया आयोजन
न्यूज 22 इंडिया
जैदपुर बाराबंकी
मौथरी गाँव मे रविवार को भाजपा बूथ अध्यक्ष राम प्रताप मौर्या व समाजसेवियों के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत पद यात्रा करते हुए लोगो से हर घर मे तिरंगा लगाने की अपील की गई।
आपको बता दे कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा फहराने के इस अभियान में लोग बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं। और बेहद हर्षोल्लास से भारत माता के जयकारों के साथ पद यात्रा की गई। जिसके बाद बच्चों को टॉफी वितरण भी किया गया।
इस मौके पर आशीष तिवारी, अशोक तिवारी, पत्रकार सन्दीप तिवारी, अंकित तिवारी, जितेंद्र जायसवाल, सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहें।
रिपोर्ट-संदीप तिवारी