सभापति और उपसभापति चयन के लिए चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ
न्यूज 22 इंडिया
निंदूरा बाराबंकी
विकास खण्ड क्षेत्र के साधन सहकारी समितियों पर रविवार को सभापति और उपसभापति चयन के लिए चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
एडीओ कॉपरेटिव खुशबू राय ने बताया कि क्षेत्र की सभी नौ साधन सहकारी समितियों पर सभापति निर्विरोध चुने गए।सहकारी समिति चुनाव में कस्बा कुर्सी स्थित ब्राह्मणी टोला से राम सजीवन यादव पुत्र दुर्गाप्रसाद निवासी मुनीमपुर बरतरा अध्यक्ष,
राम नरेश मौर्या उपाध्यक्ष,साधन सहकारी समिति पलिया से श्रीमती शशि सिंह अध्यक्ष व अजय कुमार उपाध्यक्ष,बड़ागांव से राकेश वर्मा अध्यक्ष व नानक सरन उपाध्यक्ष,
सैंदर से मानसिंह अध्यक्ष व कामता उपाध्यक्ष, धौराहरा से उमा देवी अध्यक्ष व मीरा उपाध्यक्ष,निन्दूरा से प्रिया सिंह अध्यक्ष व जयकरण उपाध्यक्ष,खिंझना से प्रतिभा शुक्ला अध्यक्ष व अजीत कुमार,
पिपरौली से बबिता वर्मा अध्यक्ष व अरविंद मौर्य उपाध्यक्ष , अनवारी से राम विलास अध्यक्ष व सुरेश कुमार उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए।
चुने गए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को सभी सदस्यों ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर भगवानदीन,अरुण कुमार यादव,नवनीत कुमार ,मुन्ना ,राम सागर, शुभकरण ,पवन यादव उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-पुष्पेंद्र कुमार वर्मा