हर बूथ को मजबूत करना होगा-अरविंद सिंह गोप

न्यूज 22 इंडिया
रामसनेहीघाट-बाराबंकी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने सपा शासनकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए प्रत्येक बूथ को मजबूत करके पार्टी को मजबूत करने का मूल मंत्र कार्यकर्ताओं को बताते हुए बूथ को मजबूत करने की अपील की।

पूर्व कैबिनेट मंत्री सोमवार को भिटरिया स्थित कृष्णा मैरिज लॉन में नगर पंचायत के संभावित प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह द्वारा आयोजित होली मिलन व राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यकाल में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ था। कई एयरपोर्ट व एक्सप्रेस वे का निर्माण कराने के साथ ही 18 लाख छात्र छात्राओं को लैपटॉप का वितरण किया गया था।

छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए कन्या विद्याधन भी दिया जा रहा था। समाजवादी पेंशन के साथ ही छात्रवृत्ति देने का काम किया जा रहा था। पुलिस को तत्काल मौके पर पहुंचने के लिए 101 तथा मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने के लिए 102 व 108 एंबुलेंस चलाई गई थी।

इनमें से तमाम योजनाएं भाजपा सरकार ने आते ही बंद कर दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हमें हर बूथ को मजबूत करना होगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने चुनावी बिगुल फूंकते हुए कहा कि दिल्ली का रास्ता लखनऊ से होकर जाता है

इसीलिए हमें पंचायत चुनाव नगर पंचायत चुनाव तथा आगामी लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीतने के लिए सपा सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में जन-जन को बताकर पार्टी को मजबूत करने के लिए जुट जाना चाहिए।

जैदपुर के पूर्व विधायक राम गोपाल रावत ने भी समारोह को संबोधित करते हुए होली की बधाई दी। इससे पूर्व श्री गोप का स्वागत आयोजक विनोद कुमार सिंह द्वारा किया गया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख दिनेश सिंह ने की,

इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा गीतों के माध्यम से सपा की उपलब्धियां बताई गई। समारोह में श्री गोप के पुत्र अविरल कुमार सिंह,

विनय पांडे, डीडीसी चक्खन यादव, इबरार अहमद रमापति यादव खिरपत यादव,अजय प्रताप सिंह सहित कई सपा नेता मौजूद रहे।

रिपोर्ट-शिवशंकर तिवारी

Loading

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: