भानुगुट के युवा जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने सदस्य महासभा प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत

न्यूज 22 इंडिया
कोठी, बाराबंकी:
भारतीय किसान यूनियन भानु गुट कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम पंचायत सदस्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष लखनऊ से रायबरेली जाते समय कोठी चौराहा पर भानु गुटके पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत सदस्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रवि कुमार सिंह पटेल का लखनऊ से रायबरेली जाते हुए भानु गुटके युवा जिला अध्यक्ष देशराज वर्मा सहित तमाम कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों नारेबाजी करते हुए

माला पहनाकर कोठी चौराहे पर जोरदार स्वागत किया वहीं पर ग्राम पंचायत सदस्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि मेरे जो ग्राम पंचायत सदस्य को अगर कोई अधिकारियों व कर्मचारी बेगुनाह परेशान किया तो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

क्योंकि हर ग्राम पंचायत का सदस्य ही हम लोगों की रीढ़ की हड्डी है हर सदस्य देवता है अगर ग्राम पंचायत सदस्य के साथ कोई भी अधिकारी कर्मचारी बदतमीजी से पेश आता है तो उसको हम लोग समझाना जानते हैं इस कड़ी में युवा जिलाध्यक्ष देशराज वर्मा का कहना है कि

हमारे ग्राम पंचायत महासभा के प्रदेश अगुआ जो भी बात कह रहे हैं वह सत्य जो भी ग्राम पंचायत के सदस्य वह हमारे किसान हैं जो भी परेशान करेगा उसको हम अच्छी तरह समझाना जानते हैं किसान का नारा है जो ना माने झंडे से वह मानेगा डंडे से इसके बाद सदस्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं के साथ सीधे रायबरेली के लिए निकल पड़े।

इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष देशराज वर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री राजीव कुमार परमार, जिला संयोजक उमेश पांडे ,ब्लॉक उपाध्यक्ष अरविंद वर्मा, पूर्व प्रधान प्रेमचंद यादव, पूर्व प्रधान इंद्रपाल रावत,सुरेंद्र वीर, संजय यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने महासभा के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

रिपोर्ट-मोहम्मद अजमल

Loading

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: