पूर्व प्रधानमन्त्री पं जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित कर मनाई गई पुण्यतिथि

न्यूज 22 इंडिया
रामसनेहीघाट बाराबंकी।
शनिवार को ब्लॉक बनीकोडर के कांग्रेस कार्यालय भिटरिया पर जिला सचिव मनीष रावत एवं ब्लॉक अध्यक्ष भस्मा प्रसाद मिश्र ने पंडित जवाहरलाल नेहरु की 59 वी पुण्यतिथि पर नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करके श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
श्री रावत ने कहा पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में जाना जाता है उनके प्रधानमंत्री पद के कार्यकाल की शुरुआत से ही देश कई चुनौतियां पूर्ण दौरों से गुजरा आजादी के समय बंटवारा देश का एकीकरण संप्रदायिक अशांति देश को आर्थिक रूप से खड़ा करने के साथ उसके एकता और अखंडता को कायम करने की चुनौती से देश और नेहरू को दो-चार होना पड़ा था।
नेहरू जी एक असाधारण विद्वान थे।उनके नाम में जो पंडित जुड़ा है वह इसलिए नहीं कि वह विद्वान थे दरअसल उनका संबंध कश्मीरी पंडित से था।इसलिए उनके नाम में पंडित लगता है।उन्होंने भारत और विश्व पर दो किताबें लिखी हैं।
डिस्कवरी ऑफ इंडिया और ग्लिमप्सेस आफ़ वर्ल्ड दोनों किताबों से भारत के साथ-साथ दुनिया के बारे में काफी जानकारी का पता चलता है ।ग्लिमप्सेस आफ़ वर्ल्ड हिस्ट्री वाकई में 146 पत्रों का संग्रह है जो उन्होंने अपनी एकमात्र बेटी इंदिरा गांधी को लिखा था।
इस मौके पर ब्भानू वर्मा,पवन कुमार तिवारी ,श्यामनंद मिश्रा, जितेन्द्र सिंह, हरी कुमार पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-शिवशंकर तिवारी