भारतीय समाज सेवा संघ की बैठक हुई सम्पन्न

न्यूज 22 इंडिया
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी
भारतीय समाज सेवा संघ की बैठक हुई जिसमें नए सदस्यों को जोड़ा गया।
जिसमें प्रीति सिंह को महिला जिला सचिव नियुक्ति पत्र देखकर पदभार सौंपा गया रमेश यादव प्रदेश अध्यक्ष के पद पर पदभार सौंपा गया।
नियुक्ति पत्र देकर राजकिशोर को राष्ट्रीय का सदस्य बनाया गया।डॉ आकाश श्रीवास्तव को मंडल अध्यक्ष अयोध्या बनाया गया। रविवार को उटवा दरियाबाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष भास्कर यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई।
बैठक में गौशाला बारात घर पानी की टंकी की समस्याओं पर चर्चा हुई।गड्ढा मुक्त अभियान पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ है।अभी भी क्षेत्र की तमाम सड़के खराब है।
जिससे लोगो को आने जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।राष्ट्रीय महासचिव चंद्रमौली शुक्ला युवा प्रदेश अध्यक्ष दौलत सिंह मीडिया प्रभारी अंकित यादव राहुल यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सचिन गुप्ता