ब्लॉक मुख्यालय पर मनरेगा कर्मियों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन
न्यूज 22 इंडिया
रिपोर्ट-रणविजय सिंह
बाराबंकी उत्तर प्रदेश
जिले के विकास खंड सिद्धौर मुख्यालय पर सोमवार को मनरेगा कर्मचारियों ने शासन द्वारा जारी जेम पोर्टल से मनरेगा कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर एक दिन विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा।
सिद्धौर ब्लाक मुख्यालय पर सोमवार को मनरेगा कर्मचारियों ने शासन द्वारा जारी निर्देश कि मनरेगा कर्मचारियों की नियुक्ति जेम पोर्टल के माध्यम से
नियुक्ति करने के निर्देश पर कंप्यूटर ऑपरेटर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी ग्राम रोजगार सेवक तकनीकी सहायक लेखा सहायक ने 1 दिन का विरोध प्रदर्शन किया और ज्ञापन खंड विकास अधिकारी सिद्धौर को
ज्ञापन सौंप कर पूर्व से तैनात मनरेगा कर्मचारियों के समायोजन की मांग की। इसके अलावा ग्राम सभा में महिला मेट की नियुक्ति जेम कोटा से करने की मांग की।
इस मौके पर एपीओ सोनल सिंह सनी कनौजिया राणा प्रताप सिंह मोहसिन अली, अमित कुमार वर्मा ब्लाक अध्यक्ष रोजगार सेवक, कमल किशोर गया प्रसाद महेंद्र कुमार सुनील कुमार सहित अन्य मनरेगा कर्मचारी मौजूद थे।