पूर्वांचल से चली सपा की आंधी से भाजपा में मची भगदड़-अरविंद सिंह गोप

न्यूज 22 इंडिया
रिपोर्ट-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी
प्रदेश में सपा की चली आंधी को भाजपा नही रोक पायेगी।पूर्वांचल से चली सपा की आंधी से भाजपा में भगदड़ मच गई है।देश के बड़े बड़े नेता लखनऊ में डेरा डालने लगे है।

यह बात प्रदेश कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप कस्बा बदोसराय तिराहे पर मुलायम सिंह यादव के जन्म दिवस के अवसर पर प्रेम प्रकाश यादव छात्र नेता द्वारा आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि देश का किसान नौजवान बेरोजगार अन्याय अत्याचार से कराह रही है।पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी की आंधी अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में चल चुकी है। जंहा भी समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम लग रहे हैं।

मंहगाई से त्रस्त शोषित पीड़ित वर्ग एकत्र होकर कह रहा है 22 में अखिलेश यादव को प्रदेश की सत्ता की बागडोर मिलने जा रही है।

इस मौके पर ब्लाक प्रमुख रेनू वर्मा पूर्व विधायक रामगोपाल रावत अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष इन्तिखाब आलम नोमानी विनोद कुमार यादव

आदिल काजमी जिला उपाध्यक्ष मिथलेश तिवारी शिवकुमार यादव जिला सचिवअमरेंद्र सिंह बब्लू आदि लोग मौजूद रहे।

Loading

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: