सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना
न्यूज 22 इंडिया
रिपोर्ट-सत्यवान पाल
बाराबंकी उत्तर प्रदेश
जिले के सिरौलीगौसपुर ब्लाक के ग्राम सेदनपुर सेक्टर में बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के बूथ अध्यक्ष और उनके सदस्यों की बैठक विधान सभा अध्यक्ष अतीक चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप ने सभी बूथ अध्यक्ष और उनके सदस्य को माला पहनाकर एंव अंगवस्त्र टोपी भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है जिसमे बूथ अध्यक्ष और उनके सदस्य हमारे और पार्टी के लिए बहुत अहम है।
हम आज उनका स्वागत और सम्मान कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो यही बूथ के पदाधिकारियों की सिफारिश से ही छेत्र के कार्य होंगे। हमारी पार्टी का कार्यकर्ता जैसा पूरे देश में किसी पार्टी के पास कार्यकर्ता नही है।
साथ ही उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है गरीब परिवारों को दो वक्त की रोटी नहीं नसीब है।
लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो हर गरीब को पांच साल तक भोजन मुफ्त मिलेगा,
तीन सौ यूनिट बिजली फ्री मिलेगी, महिलाओं को समाजवादी पेंशन दोगनी मिलेगी,किसानों बुनकरों को बिजली मुफ्त मिलेगी,और पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बहेगी।
हर आम जन मानस खुशहाल होगा।और इस किसान आन्दोलन में शहीद होने वाले किसानों को पच्चीस लाख रुपए की सरकार आर्थिक मदद करेगी।
इसलिए आपसे कहना है कि इन बीजेपी के बहकावे में न आकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करें और आदरणीय अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाएं।
इस मौके पर मौजूद लोगों में पूर्व विधायक राम गोपाल रावत,रामनाथ मौर्य,
अजय वर्मा बबलू, नसीम कीर्ति, हशमत अली गुड्डू, इंतखाब आलम नोमानी, विनोद यादव, हस्सु मियां,लल्लन जायसवाल, शिव कुमार यादव, सलीम कुरेशी,नसीम खान,
नसीम अंसारी, प्रीतम सिंह वर्मा,यशवंत सिंह यादव, अमरेंद्र सिंह,बबलू, बीके सिंह, मनमोहन, सिंह,राकेश सिंह,असगर अली अंसारी,वीरेंद्र प्रधान, आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।