चीनी मिल पेराई सत्र का किया गया शुभारंभ

न्यूज 22 इंडिया
रिपोर्ट-राकेश पाठक
हैदरगढ़ बाराबंकी
हवन पूजन नारियल तोड़कर हुआ चीनी मिल पेराई सत्र का शुभारंभ बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड इकाई हैदरगढ़ पोखरा चीनी मिल का नवीन पेराई
सत्र 21 22 का शुभारंभ गुरुवार को वैदिक  हवन पूजा पाठ व   मंत्रों चरण के साथ  किया गया।

पेराई सत्र का शुभारंभ   अपर जिला अधिकारी बाराबंकी राकेश कुमार सिंह,   ,उप जिलाधिकारी शालनी  प्रभाकर   मिल  के मुख्य महाप्रबंधक  बीके यादव के  द्वारा संयुक्त  रूप से नारियल फोड़कर व डोंगा में गन्ना डालकर  बटन दबाकर गन्ने की पेराई का शुभारंभ किया गया।

इसके पूर्व डोंगा  व गन्ना कांटा पूजा ,बैलगाड़ी  आदि पूजा 12:00 बज कर 41 मिनट पर अयोध्या धाम से आए पंडित अखिलेश वेदांती द्वारा पूरे विधि विधान के साथ कराया गया।

मिल का नवीन  पेराई सत्र 21 22  का लक्ष्य   42 लाख कुंटल रखा गया है मिल की रोज पेराई करने की क्षमता 50 हजार कुंटल है।

यहां  पर कई जिलों में गन्ना के   कांटे लगाए गए हैं जिसमें सुल्तानपुर जिले में  ग्यारह    व रायबरेली  ग्यारह  फतेहपुर में 10   कानपुर नगर में  2 बाराबंकी   17  लखनऊ में 6 सीतापुर में 9 अमेठी में 1 गोंडा में 4 गन्ना कांटे लगाए गए हैं  इन  जिलों में लगाए गए   गन्ने के कांटे में गत 24 नवंबर से कॉल  तौल शुरू  की  गई है।

पोखरा चीनी मिल में आगामी 26 नवंबर से गन्ने की तौल शुरू की जाएगी यह जानकारी गन्ना महाप्रबंधक धर्मेश मेहरोत्रा ने दी है।

मिल के पेराई  के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य रूप जिला गन्ना अधिकारी रत्नेश त्रिपाठी, विधाई अनु सचिव दिलीप शुक्ला लखनऊ,  पूर्व भाजपा विधायक सुंदरलाल दीक्षित सहायक महाप्रबंधक गन्ना धर्मेश मेहरोत्रा,

प्रबंधक मानव संसाधन पुनीत मिश्र, सहायक महाप्रबंधक वाणिज्य अजय दुकनिया, अपर महाप्रबंधक इंजीनियर अजय श्रीवास्तव,

उप महाप्रबंधक उत्पादन अंशु रघुवंशी निरंजन कुमार, व गन्ना प्रगतिशील किसान बृजेश त्रिपाठी, गंगा  बक्श सिंह कृष्ण कुमार द्विवेदी उर्फ राजू भैया समेत आदि लोग उपस्थित रहे।

Loading

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: