समूह को आवंटित आधे अधूरे शौचालय के जबरन संचालन करने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी से की गई शिकायत

न्यूज 22 इंडिया
रिपोर्ट-रणविजय सिंह
बाराबंकी उत्तर प्रदेश
जनपद के विकास खंड सिद्धौर क्षेत्र के ढेढ़िया में समूह को आवंटित आधे अधूरे शौचालय के जबरन संचालन करने के आरोप लगाते हुए एसडीएम हैदरगढ़ से शिकायत की है। जिससे यहां 2 महीने से ताला लटक रहा है। ग्रामीण इसके लाभ से वंचित है।

सिद्धौर ब्लाक क्षेत्र के 96  पंचायतों में से 78 पंचायतों को सामुदायिक शौचालय समूह की महिलाओं को हैंड ओवर कर दिए गए है। लेकिन कितने संचालित हैं।

इसकी हकीकत तो कुछ और ही है। इसका एक उदाहरण क्षेत्र के ढेढ़िया पंचायत का है। जहां ब्लॉक के अधिकारियों द्वारा हरिद्वार स्वयं सहायता समूह को आधा अधुरा सामुदायिक शौचालय संचालन के लिए आवंटित कर दिया।

समूह के अध्यक्ष रामकेशरी सिंह ने उप जिलाधिकारी हैदरगढ़ से ब्लाक कर्मचारियों द्वारा जबरन आधा अधूरा सार्वजनिक शौचालय संचालन किए जाने का आरोप लगा कर ब्लॉक कर्मचारियों पर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

उसका आरोप है कि शौचालय के ऊपर ढक्कन, पानी, बिजली एवं स्वच्छता सामग्री नदारद है। उसने बताया कि इनके पूर्ण कराए जाने की मांग कई बार ब्लॉक में की। लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी।

सिर्फ इसको जबरन संचालित किए जाने की बात कर रहे हैं। उसका आरोप है कि इसका निर्माण पूर्व प्रधान द्रोपदी व सेक्रेटरी दीपक कुमार ने करवाया था जो आज भी आधा अधुरा है।

ऐसी दशा में सामुदायिक शौचालय का संचालन करना संभव नहीं है। इस संबंध में एडीओ पंचायत सिद्धौर राम प्रकाश ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

Loading

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: