दिनेश कुमार निर्वाचित हुए ब्लॉक रामनगर सफाई संघ के अध्यक्ष
न्यूज 22 इंडिया
रिपोर्ट-बद्री विशाल अवस्थी
रामनगर बाराबंकी
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ब्लॉक इकाई रामनगर के संपन्न हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को सुमित कुमार को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।
शुक्रवार को ब्लॉक सभागार रामनगर में निर्वाचन अधिकारी सुबोध श्रीवास्तव सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र कुमार मौर्य सहायक निर्वाचन अधिकारी रमेश चंद्र और राजीव कुमार आनंद की देखरेख में संपन्न हुए मतदान में कुल 103 लोगों ने मतदान किया।
इसके बाद संपन्न हुई मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए दिनेश कुमार ने 66 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुमित कुमार को 40 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया सुमित कुमार को 26 मत ही मिले।
उपाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र कुमार ब्लॉक मंत्री शिव कैलाश,ब्लॉक कोषाध्यक्ष अनिल कुमार,ब्लॉक संगठन मंत्री संजय कुमार,ब्लॉक प्रचार मंत्री निर्मल कुमार,ब्लॉक ऑडिटर विष्णु कुमार वर्मा को सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
निर्वाचन अधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को निर्वाचित प्रमाण पत्र सोपे। जिलाध्यक्ष धर्मराज सिंह यादव कोषाध्यक्ष
सुधीर कुमार सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर बधाई दी इस अवसर पर जिला महिला अध्यक्ष पूनम वर्मा जिला महिला प्रकोष्ठ लता गौतम सीमा कश्यप आदि पदाधिकारी गण व मतदाता गण उपस्थित रहे।