पूर्व कारागार मंन्त्री राकेश वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
न्यूज 22 इंडिया
रिपोर्ट-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी
पूर्व कारागार मंन्त्री राकेश वर्मा ने रसूलपुर गांव में कार्यकर्ताओं के साथ किया बैठक।लोगो से मिलकर किया जनसपंर्क।
पूर्व मंन्त्री ने कार्यकर्ताओं से कहा की अभी से ही विधानसभा चुनाव के लिए मेहनत से कार्य करें जिससे अखिलेश यादव मुख्यमंत्री पुनः बने।
भाजपा सरकार से जनता ऊब चुकी है आने वाले समय मे जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।
22 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी बनेंगे।अखिलेश यादव गरीबों का भला करेंगे। भाजपा सरकार में किसानों का समय से धान नही खरीदा जा रहा है जिससे किसान परेशान है।
भाजपा सरकार में किसान कभी खाद के लिए परेशान तो कभी फसल बेचने के लिए परेशान रहता है।इस सरकार में किसान नौजवान महिलाए सभी परेशान है।
हमारी सरकार बनने पर महिलाओ को फिर से समाजवादी पेंशन देने का कार्य करेगी।मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी हमेशा गरीब मजलूम किसानों के लिए कार्य करते है।
इस मौके पर शिवकुमार यादव आरिफ अंसारी अजीमुद्दीन ओम प्रकाश यादव राममूरत रामतेज यादव आदि लोग मौजूद रहे।