कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जोश भर गए राहुल और प्रियंका

 

न्यूज 22 इंडिया
हैदरगढ़ बाराबंकी
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, सांसद राहुल गांधी एवं प्रदेश की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी का आज भाजपा हटाओ महंगाई भगाओ प्रतिज्ञा यात्रा के तहत

जगदीशपुर अमेठी जाते समय हैदरगढ चौराहे पर उत्तर प्रदेश चुनाव प्रचार समिति के चेयरमैन पूर्व सांसद डा0 पी0एल0 पुनिया,

कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन, तथा जैदपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी तनुज पुनिया की अगुवाई में हजारो की संख्या में कांग्रेसजनो ने भव्य स्वागत किया स्वागत करने वालो में बडी संख्या में महिलाये भी शामिल थी।

कांग्रेस के दोनों बड़े नेताओं के स्वागत में कांग्रेसी सुबह से ही इकट्ठा होने लगे पूरे जिले से कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एक झलक पाने के लिए हैदरगढ़ पहुंचे वर्षों बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था।

आगामी विधानसभा चुनाव के संभावित प्रत्याशी भी अपने समर्थकों के साथ राहुल व प्रियंका गांधी का स्वागत करने के लिए डटे रहे हैदरगढ़ से कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों इंद्रजीत रावत जयंत गौतम शिवानी सिंह अपने  समर्थकों के साथ स्वागत करने के लिए डटी रही।

वर्षों बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हुजूम रोड पर देखने को मिला। स्वागत करने वालों में कांग्रेसी नेता सरवर सिद्दीकी ब्लॉक अध्यक्ष सियाराम यादव सूरज दीक्षित डिंपल सिंह बृजेश शुक्ला निर्मला सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: