बिहार से दिल्ली जा रही डबल डेकर बसों में टक्कर आठ की मौत दर्जनों गंभीर रूप से घायल

 

न्यूज 22 इंडिया
हैदरगढ़ बाराबंकी
थाना लोनीकटरा क्षेत्रान्तर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर खड़ी प्राइवेट बस में पीछे से दूसरी प्राइवेट बस ने जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे दुर्घटना में करीब सोलह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि आठ लोगों की मृत्यु हो गयी है।पहली बस सीतामढी,बिहार से तथा दूसरी बस मुजफ्फरपुर,बिहार से दिल्ली जा रही थी।

पुलिस बल द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को समुचित उपचार हेतु एम्बुलेंस व पीआरवी के माध्यम से सीएचसी हैदरगढ़ तथा जिला मुख्यालय व ट्रामा सेन्टर लखनऊ भेजा गया ।

वर्तमान समय में नव लोगो का उपचार ट्रामा सेन्टर,लखनऊ तथा तीन लोगों का उपचार राम मनोहर लोहिया अस्पताल,लखनऊ में चल रहा है। अन्य यात्रीयो को प्राथमिक उपचार के बाद अपने गंतव्य को रवाना कर दिया

सूचना मिलते ही जिला अधिकारी बाराबंकी डॉक्टर आदर्श सिंह ने मौके का जायजा लिया तथा अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए इसके अलावा सीएमओ बाराबंकी होली क्षेत्राधिकारी

कोतवाली प्रभारी शहीद सर्किल के सभी थानाध्यक्ष व सभी स्वास्थ्य व पुलिस कर्मचारी घायलों को बचाने में लगे हुए थे घटना के सम्बन्ध में हेल्पलाइन नं0- 9454417464 जारी किया गया है।

निम्न गंभीर रूप से घायलों को ट्रामा सेन्टर लखनऊ भेजा गया

1. मो0 सद्दाम पुत्र तइयव निवासी खुटौना मधुबनी बिहार उम्र 18 वर्ष
2. शुभम पुत्र श्रीचन्द्र निवासी जनकपुर रोड पिपरी सीतामढी उम्र 12 वर्ष
3. नामपता अज्ञात पुरूष उम्र 30 वर्ष
4. इरशाद पुत्र इशा निवासी खुरौना बाजार थाना खुरौना जनपद मधुबनी बिहार उम्र 25 वर्ष
5. सरिता देवी पत्नी सुधीर निवासी जजुम थाना कटरा जनपद मुजफ्फरपुर बिहार उम्र 45 वर्ष

6. श्याम पुत्र चन्द्रेश्वर निवासी पिपरी थाना पिपरी जनपद सीतामढ़ी बिहार उम्र 35 वर्ष
7. शुभम पुत्र श्याम निवासी जनकपुर रोड पिपरी सीतामढी उम्र 10 वर्ष
8. नुजहारूल पुत्र अनवर निवासी खुटौना थाना खुटौना जनपद मधुबनी बिहार उम्र 25 वर्ष
9.अंगूरी खातून पत्नी राइन फहद निवासी बलमोहन हलीम टोला थाना पापरी जनकपुर रोड जनपद सीतापुर बिहार उम्र 22 वर्ष

राममनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ मे उपचाररत

1. सिकन्दर कुमार पुत्र श्री चन्द्र मुखिया निवासी पुपड़ी विहौर थाना पुपडी जनपद सीतामढी बिहार उम्र 18 वर्ष
2. प्रशान्त कुमार पुत्र संजीत मुखिया निवासी हरिहरपुर थाना पुपडी जनपद सीतामढी बिहार उम्र 07 वर्ष
3. ज्योति कुमारी पुत्री इन्दल मुखिया निवासी हरिहरपुर थाना पुपडी जनपद सीतामढी बिहार उम्र 14 वर्ष

सड़क दुर्घटना में मौके पर हुई मृतकों की सूची

1. सिद्ध नरायन झा पुत्र राधाकान्त झा निवासी कालापट्टी थाना फुलपरास जनपद बिहार उम्र 75 वर्ष
2. ओम प्रकाश राय पुत्र ओसन्दर राय निवासी लदोरा पोस्ट लदौरा थाना कल्याणपुर जनपद समस्तीपुर बिहार उम्र 33 वर्ष

3. शिवधारी सदाम पुत्र मदन सदाम निवासी डोलख मधुबानी बिहार उम्र 42 वर्ष
4. कमलेश कुमार पुत्र रामजीराम निवासी भीमा मल्लेश्वर वार्ड 18 थाना पिपरी जनपद सीतामढ़ी बिहार उम्र 23 वर्ष
5. सम्सुद्दीन पुत्र तैयब निवासी खुटौना थाना खुटौना जनपद मधुबनी बिहार उम्र 17 वर्ष
6. सुबोध पुत्र बिन्देश्वर निवासी रजघट्टा थाना बेनीपट्टी मधुबनी बिहार उम्र 24 वर्ष

7. सपना देवी पत्नी श्याम दास निवासी पुपरी थाना पुपरी जनपद सीतामढ़ी बिहार उम्र 33 वर्ष
8. आदित्य कुमार पुत्र श्याम दास निवासी पुपरी थाना पुपरी जनपद सीतामढ़ी बिहार उम्र 12 वर्ष।
रिपोर्ट-राकेश पाठक

Loading

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: